A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: fopen(/var/lib/php/sessions/ci_sessionfva8r7qtn4mfbv4bbi28put5ff79eged): failed to open stream: No space left on device

Filename: drivers/Session_files_driver.php

Line Number: 172

Backtrace:

File: /var/www/html/application/core/MY_Controller.php
Line: 7
Function: __construct

File: /var/www/html/application/controllers/Home.php
Line: 12
Function: __construct

File: /var/www/html/index.php
Line: 315
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: session_start(): Failed to read session data: user (path: /var/lib/php/sessions)

Filename: Session/Session.php

Line Number: 143

Backtrace:

File: /var/www/html/application/core/MY_Controller.php
Line: 7
Function: __construct

File: /var/www/html/application/controllers/Home.php
Line: 12
Function: __construct

File: /var/www/html/index.php
Line: 315
Function: require_once

 Himachal: किन्नौर में दिखा प्रकृति का भयानक प्रकोप, भूस्खलन से हुई नौ लोगों की मौत

Himachal: किन्नौर में दिखा प्रकृति का भयानक प्रकोप, भूस्खलन से हुई नौ लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भूस्खलन में नौ लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए.

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भूस्खलन में नौ लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार किन्नौर जिले के बटसेरी के गुंसा के पास चट्टानें गिरने से चितकुल से सांगला आ रहे पर्यटकों का एक वाहन भूस्खलन की चपेट में आ गया. वाहन पर पत्थर गिरने से नौ की मौत हो गई और तीन घायल हो गए. बताया जा रहा है कि कार में सवार पर्यटक दिल्ली और चंडीगढ़ से हिमाचल घूमने आए थे.


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई. कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी ने कहा कि पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं, जिससे बचाव करना मुश्किल हो रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार से घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर मांगा गया है, जिसके जल्द पहुंचने का आश्वासन दिया गया है. इस मौके पर किन्नौर के डीसी आबिद हुसैन सादिक, एसपी एसआर राणा भी मौजूद हैं. मौके पर चीख-पुकार मच गई। बटसेरी के लोग पुलिस के साथ बचाव में जुटे हैं. भूस्खलन के कारण बसपा नदी पर गांव के लिए बना पुल टूट गया है, जिससे गांव दुनिया से कट गया है. मिली जानकारी के अनुसार पहाड़ से गिरने वाली चट्टानों सहित भूस्खलन से कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए.

वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग 505 काजा-सामदो के अंतर्गत आने वाले काजा के लारा नाले में शनिवार आधी रात को बादल फट गया. भारी बारिश के बाद बादल फटने से नाले में पानी भर गया. हालांकि बादल फटने से कोई जन हानि नहीं हुई, लेकिन सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. जिससे 50 से अधिक वाहन भी यहां सड़क के दोनों ओर फंस गए हैं. सड़क बहाल होने के बाद ही ये सभी वाहन लारा नाला से गुजर सकेंगे. बादल फटने की सूचना मिलते ही बीआरओ की टीम ने सड़क मरम्मत का काम शुरू कर दिया. मशीनरी लगाकर सड़क को बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है.