A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: fopen(/var/lib/php/sessions/ci_session0g9vc2t7a2or4ino6qbo69emmsgc3egu): failed to open stream: No space left on device

Filename: drivers/Session_files_driver.php

Line Number: 172

Backtrace:

File: /var/www/html/application/core/MY_Controller.php
Line: 7
Function: __construct

File: /var/www/html/application/controllers/Home.php
Line: 12
Function: __construct

File: /var/www/html/index.php
Line: 315
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: session_start(): Failed to read session data: user (path: /var/lib/php/sessions)

Filename: Session/Session.php

Line Number: 143

Backtrace:

File: /var/www/html/application/core/MY_Controller.php
Line: 7
Function: __construct

File: /var/www/html/application/controllers/Home.php
Line: 12
Function: __construct

File: /var/www/html/index.php
Line: 315
Function: require_once

 Earthquake: सिक्किम में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.0 मापी गई

Earthquake: सिक्किम में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.0 मापी गई

सिक्किम में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.

सिक्किम में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. इस खबर के बाद आस-पास के क्षेत्र में भय का माहौल छा गया है. भूंकप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.0 मापी गई. यह जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की ओर से दी गई. भूंकप रात आठ बजकर 39 मिनट पर आया और इसके झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. खबर लिखे जाने तक किसी भी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है.

इससे पहले 21 जुलाई को लद्दाख में सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.6 मापी गई थी. इसके अलावा दो और राज्यों में राजस्थान और मेघालय में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. राजस्थान के बीकानेर में रिक्टर पैमाने पर 5.3 तीव्रता का भूकंप आया था. वहीं, मेघालय में भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई थी.


भूकंप आने पर क्या करें?

1- जैसे ही आपको भूकंप के झटके महसूस हों, वैसे ही आप किसी मजबूत टेबल के नीचे बैठ जाएं और कस कर पकड़ लें.

2- जब तक झटके जारी रहें या आप सुनिश्चित न कर लें कि आप सुरक्षित ढंग से बाहर निकल सकते हैं, तब तक एक ही जगह बैठे रहें.

3- अगर आप ऊंची इमारत में रहते हैं तो खिड़की से दूर रहें.

4- अगर आप बिस्‍तर पर हैं तो वहीं रहें और उसे कसकर पकड़ लें. अपने सिर पर तकिया रख लें.

5- अगर आप बाहर हैं तो किसी खाली स्‍थान पर चले जाएं यानी बिल्डिंग, मकान, पेड़, बिजली के खंभों से दूर.

6- अगर आप कार चला रहे हैं तो कार धीमी करें और एक खाली स्‍थान पर ले जाकर पार्क कर दें. तब तक कार में बैठे रहें, जबतक झटके खत्‍म नहीं हो जाएं.

7- अगर आप बाहर, सड़क पर या बाजार में हो तो पास में मैदान या खुली जगह में पहुंच जाएं.

8- ऊंची बिल्डिंगों के करीब न रहें और उनसे दूर चले जाएं.

9- अगर आप कहीं अंदर फंस गए हैं तो दौड़ें नहीं, इससे और तेज झटके लग सकते हैं.

10- पेड़ों से और बिजली के तारों से दूर रहने की कोशिश करें.