A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: fopen(/var/lib/php/sessions/ci_session8fenhq1qqn85uenpkdbvagilmoi54bdq): failed to open stream: No space left on device

Filename: drivers/Session_files_driver.php

Line Number: 172

Backtrace:

File: /var/www/html/application/core/MY_Controller.php
Line: 7
Function: __construct

File: /var/www/html/application/controllers/Home.php
Line: 12
Function: __construct

File: /var/www/html/index.php
Line: 315
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: session_start(): Failed to read session data: user (path: /var/lib/php/sessions)

Filename: Session/Session.php

Line Number: 143

Backtrace:

File: /var/www/html/application/core/MY_Controller.php
Line: 7
Function: __construct

File: /var/www/html/application/controllers/Home.php
Line: 12
Function: __construct

File: /var/www/html/index.php
Line: 315
Function: require_once

 आपके बेबी के अलग बर्ताव के पीछे हैं ये कारण, जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर्स

आपके बेबी के अलग बर्ताव के पीछे हैं ये कारण, जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर्स

छोटे बच्चे अकसर कुछ न कुछ अजीब हरकते करते रहते हैं। ऐसे में मां-बाप को घबराने की नहीं बल्कि उनके ऐसा करने की वजह समझनी चाहिए। जानिए कैसे पता लगा सकते हैं आप ये चीजें।

किसी भी इंसान की लाइफ तब पूरी होती है जब उसकी जिंदगी में एक प्यारा और खूबसूरत सा नन्हा मेहमान आता है। उस मासूम के पैदा होने पर एक अलग सी ही खुशी का एहसास करते है जोकि आप शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं। क्योंकि वो रिश्ता बेहद ही खास होता है। लेकिन जब कोई कपल पहली बार माता-पिता बनता है तो उनके लिए ये जिंदगी का बेहद ही नया अनुभव होता है।

वहीं, इसके अलावा जो लोग हाल ही में नए माता-पिता बने हैं उन्होंने अपने बेबी को कुछ अजीब और अलग सी हरकते करते हुए देखा होगा। उदाहरण के लिए वो एक नकली खांसी करेंगे या काफी देर तो यूं ही खड़े रहेंगे। कई अन्य व्यवहार हैं जो आप अपनी छोटी सी जान में नोटिस कर सकते हैं। लेकिन उसके लिए आपको घबराने या परेशान होने की जरूरत नहीं है। आइए बताते हैं उनके ऐसे बर्ताव करने के पीछे का कारण जोकि कुछ इस तरह से है।

 जब छूते हैं अपना प्राइवेट पार्ट

उनके डायपर बदलते समय आप उन्हें अपने निजी भागों को छूते हुए देख सकते हैं। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे अपने जन्म के पहले 5 से 7 महीनों के दौरान अपने निजी भागों के साथ खेलते हैं। क्योंकि वो उत्सुक होते हैं और अपने शरीर का पता लगाना चाहते हैं।

बाहों को फैलाना

आपने अकसर देखा होगा कि जब भी आप बच्चों को गोद में उठाकर उन्हें हल्का सा ऊपर की तरफ उछालते हैं तो वो अपनी बाहों को फैला लेते हैं। ऐसा तब होता है जब शिशुओं को गिरने का एहसास होता है।

लगातार खड़े रहना

जब बच्चे चलना शुरू करते हैं, तो वे खड़े होने के लिए फर्नीचर के कोने को पकड़ते हैं। लेकिन अक्सर वे यह भूल जाते हैं कि इसके बाद उन्हें बैठना कैसे है, ऐसे में आप अपने  मासूम को लंबे समय तक खड़े ही देखेंगे। कुछ समय बाद आप उनकी मदद करते हैं। लेकिन हर बार  आप ऐसा नहीं कर सकते हैं क्योंकि उन्हें बैठने का स्किल तो सीखना होगा।

अलग बर्ताव

कभी-कभी आपको बेबी शांत हो जाएंगा। वहीं, दूसरी तरफ कभी आप उन्हें कांपते हुए देखेंगे। यह उनके अस्थिर नर्वस सिस्टम के कारण होता है, जो अभी भी विकसित हो रहा है। इसलिए, वे अपनी गतिविधियों को नियंत्रित करने में उस समय इतने अच्छे नहीं होते हैं। लेकिन आप कई बार उन्हें हाथ लगाकर ये देख सकते हैं कि कहीं वो ठंडा तो महसूस नहीं कर रहे हैं।

नकली खांसी

आप अपने बच्चे की लगातार खांसी को लेकर परेशान हो सकते हैं। लेकिन एक बार तो आपको ये पता चल जाएगा कि वह नकली खांसी खांस रहा है। यह तब होता है जब आपका बच्चा इस बारे में सीखता है कि दुनिया कैसे काम करती है। उन्हें जब ये पता लग जाता है कि एक खांसी आपका ध्यान उनकी ओर आकर्षित करेगा।