A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: fopen(/var/lib/php/sessions/ci_session6501l5tfsr7eg8qkdkhmfv2etc6kkv4b): failed to open stream: No space left on device

Filename: drivers/Session_files_driver.php

Line Number: 172

Backtrace:

File: /var/www/html/application/core/MY_Controller.php
Line: 7
Function: __construct

File: /var/www/html/application/controllers/Home.php
Line: 12
Function: __construct

File: /var/www/html/index.php
Line: 315
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: session_start(): Failed to read session data: user (path: /var/lib/php/sessions)

Filename: Session/Session.php

Line Number: 143

Backtrace:

File: /var/www/html/application/core/MY_Controller.php
Line: 7
Function: __construct

File: /var/www/html/application/controllers/Home.php
Line: 12
Function: __construct

File: /var/www/html/index.php
Line: 315
Function: require_once

 नहीं रहे महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना, इन दो गोल्स के साथ बदला फुटबॉल का इतिहास

नहीं रहे महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना, इन दो गोल्स के साथ बदला फुटबॉल का इतिहास

60 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से फुटबॉलर डिएगो माराडोना का निधन हो गया है। आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास और शानदार बातों के बारे में यहां।

खेल की दुनिया में क्रिकेट जितना लोकप्रिय है उसी तरह से फुटबॉल के फैंस भी जबरदस्त तरीक़े से देश-दुनिया के हर कोने में मौजूद हैं। लेकिन कल उन सभी पर एक साथ दुख का पहाड़ टूट पड़ा। दरअसल हैंड ऑफ गॉड गोल के नाम से मशहूर महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना अब हमारे बीच नहीं नहीं रहे हैं। 60 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। उनके जाने पर आम नागरिको के साथ-साथ बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान से लेकर राजनीति खेमे से कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी दुख जताते हुए नजर आए। आइए उनके चाहने वालों को हम बताते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी उन कुछ  खास बातों के बारे जोकि बहुत कम लोग जानते होंगे।

1. 30 अक्टूबर 1960 को फुटबॉलर डिएगो माराडोना का जन्म ब्यूनस आयर्स में हुआ था।

2. डिएगो 1982, 1986, 1990 और 1994 में चार फुटबॉल विश्व कप में खेलते हुए नजर आए थे।

3. 1986 मेंं कप्तान रहते हुए अर्जेटीना को फीफा चैंपियन बनाने में पाई सफलता।

4. गोल्डन बॉल जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने डिएगो। फीफा विश्व कप (1986) और अंडर-20 विश्व कप में किया ये काम।

5. फुटबॉलर को  1986 के टूर्नमेंट में 'हैंड ऑफ गॉड' करने के लिए याद किया जाता है। जो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेला।

6. फीफा प्लेयर ऑफ द सेंचुरी अवार्ड से भी सम्मानित हो चुके हैं डिएगो।

7. फुटबॉलर ने दो बार साउथ अमेरिकन फुटबॉलर ऑफ द ईयर, छह बार नेशनल लीग टॉप स्कोरर अवॉर्ड, 1 बार वर्ल्ड कप गोल्डन बॉल और 1 बार बेलोन डी ओर  जीता है।

8. 1986 में इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप के क्वार्टरफाइनल मेंं उन्होंने हवा में उछलते हुए हाथ की मदद से एक गोल मारा था उसे हैंड ऑफ गॉड गोल के नाम से जाना गया।

9. विश्व कप के क्वार्टरफाइनल मेंं ही उन्होंने एक और शानदार गोल किया। उन्होंने अकेले ही इंग्लैंड के खिलाड़ियों को और गोलकीपर को मात देते हुए गजब का गोल किया, जिसे फीफा के इतिहास का बेस्ट गोल माना जाता है।

10. कुछ हफ्ते पहले उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी। जहां उनकी ब्रेन की सर्जरी हुई थी।

11. करियर के दूसरे दौर में हो गए थे कोकीन की लत का शिकार,  1999 में ड्रग्स टेस्ट में पाए गए थे पॉजिटिव।

12. 15 महीने के लिए खेल से हुए प्रतिबंधित और 37वें जन्मदिन पर प्रोफेशनल फुटबॉल से लिया रिटायरमेंट।

13. डिएगो अपने विरोधी डिफेंस में सेंध लगाकर बायें पैर से गोल करना उनकी खासियत रही थी।

↑