स्वतंत्रता दिवस के मौके पर धोनी ने लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

भारत के पूर्व कप्तान और दुनिया के महान कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2020 में आज ही के दिन (15 अगस्त) को क्रिकेट से संन्यास ले लिया था.

भारत के पूर्व कप्तान और दुनिया के महान कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2020 में आज ही के दिन (15 अगस्त) को क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. धोनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की और उन्होंने यह वीडियो शाम 7:29 बजे पोस्ट किया। इस वीडियो में उन्होंने अपने क्रिकेट करियर से जुड़ी तमाम बड़ी और छोटी पार्टियों को दिखाया.