इस बार धनतेरस का त्योहार 23 अक्टूबर के दिन मनाया जाने वाला है। इस दिन सोना, पीतल औऱ चांदी के बर्तन खरीदना काफी शुभ माना जाता है। इससे मां लक्ष्मी की कृपा आपको मिलती है। ऐसा कहा जाता है कि धनतेरस के दिन कुछ उपाय करने से आपके घर में सुख-समृद्धि हासिल होती है। इस दिन कई लोग झाड़ू अपने घर के लिए खरीदते हैं। ऐसा इसीलिए क्योंकि शास्त्रों के मुताबिक झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रातीक माना जाता है। धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदते समय इसके कुछ नियमों का पालन आपको जरूर करना चाहिए ताकि आपके घर में नुकसान ना हो।
- धनतेरस के दिन खरीदी गई झाड़ू को भूलकर भी आप गलती से भी पैर ना मारें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। इसका मतलब ये कि मां लक्ष्मी का आप बिल्कुल भी तिरस्कार न करें।
- धनतेरस वाले दिन झाडू कभी भी खाली घर में ना लाएं। यदि आप ऐसा करते हैं तो उसके लिए पहले झाड़ू के हैंडल पर एक सफेद रंग का धागा बांध लें ऐसा कहा जाता है कि इससे मां लक्ष्मी की घर में स्थिरता बनी रहती है।
-धनतेरस वाले दिन सिर्फ एक झाड़ू खरीद कर घर पर बिल्कुल भी ना लाए नाही दो या फिर चार के जोड़े में झाड़ू खरीदे इसे आप तीन झाड़ू खरीदे क्योंकि ऐसा करना काफी शुभ माना जाता है।
- इसके अलावा झाड़ू को कभी भी खुले में ना रखें ऐसा कहा जाता है कि इससे घर में कलेश रहता है इसीलिए धनतेरस वाले दिन में लाई हुई झड़पों को हमेशा ढक कर रखें।
- अक्सर यह देखा गया है कि जो भी लोग धनतेरस वाले दिन नई झाड़ू खरीदते हैं तो अपनी पुरानी झाड़ू को फेंक देते हैं ऐसा बिल्कुल भी ना करें। धनतेरस वाले दिन में पुरानी झाड़ू की पूजा करें इसके बाद ही नहीं झाड़ू की पूजा करें इससे घर में सुख और समृद्धि की हमेशा छाया बनी रहेगी।