A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: fopen(/var/lib/php/sessions/ci_session90a67fjn76r06l0d1j3qe2u5i9nmg7fv): failed to open stream: No space left on device

Filename: drivers/Session_files_driver.php

Line Number: 172

Backtrace:

File: /var/www/html/application/core/MY_Controller.php
Line: 7
Function: __construct

File: /var/www/html/application/controllers/Home.php
Line: 12
Function: __construct

File: /var/www/html/index.php
Line: 315
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: session_start(): Failed to read session data: user (path: /var/lib/php/sessions)

Filename: Session/Session.php

Line Number: 143

Backtrace:

File: /var/www/html/application/core/MY_Controller.php
Line: 7
Function: __construct

File: /var/www/html/application/controllers/Home.php
Line: 12
Function: __construct

File: /var/www/html/index.php
Line: 315
Function: require_once

 दिल्ली की दमघोंटू हवा, बेहद खराब श्रेणी में पहुंचा AQI

दिल्ली की दमघोंटू हवा, बेहद खराब श्रेणी में पहुंचा AQI

दिल्ली में वायु प्रदुषण की बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया है. सिस्टम फॉर एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली विश्वविद्यालय क्षेत्र में एक्यूआई में 357 दर्ज की गई है.

दिल्ली में वायु प्रदूषण बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया है. सिस्टम फॉर एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली विश्वविद्यालय क्षेत्र में एक्यूआई में 357 दर्ज  की गई है. जो कि बहुत खराब श्रेणी है. दिल्ली के अन्य इलाकों में  AQI 337 दर्ज किया गया. मथुरा रोड पर AQI 349 दर्ज किया गया और लोधी रोड क्षेत्र में AQI 327 दर्ज किया गया.

ITO दिल्ली  का सबसे प्रदूषित इलाका 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी एयर क्वालिटी बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली का  AQI 378 यानी की बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया था. एक दिन पहले बृहस्पतिवार को यह 371 था. यानी इसमें सात अंकों की वृद्धि हुई है. आइटीओ दिल्ली का सबसे प्रदूषित इलाका रहा, जहां का एक्यूआइ 446 दर्ज किया गया. शुक्रवार को पीएम 10 का स्तर 261 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर और पीएम 2.5 का स्तर 168 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा.

एनसीआर की भी हवा बेहद खराब 

वहीं एनसीआर प्रदूषण से अछूता नहीं हैं. एनसीआर के शहरों में फरीदाबाद का एक्यूआइ 319, गाजियाबाद का 293, ग्रेटर नोएडा का 332, गुरुग्राम का 311 और नोएडा का 324 रिकार्ड हुआ. गाजियाबाद का एक्यूआइ ''खराब'' जबकि अन्य जगहों पर ''बेहद खराब'' श्रेणी में रहा. गौरतलब है कि एक्यूआई शून्य से 50 के बीच 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब',301 से 400 के बीच 'बेहद खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है.

सतही हवा हो रही कमजोर 

सफर इंडिया के मुताबिक दिल्ली में सतही हवा लगातार कमजोर है. सतही हवा की रफ्तार 12 से 15 किलोमीटर रही, जिसके चलते प्रदूषण के कारक छोटे कणों का बहाव तेजी से नहीं हो पा रहा है. अगले तीन दिनों में भी प्रदूषण का स्तर इसी श्रेणी में बना रहेगा.




↑