2021 में पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे ये सितारे, लिस्ट में दीपिका पादुकोण-प्रभास का नाम शामिल

2020 जहां आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों के लिए भी बुरा रहा है। वहीं, 2021 में अब बॉलीवुड सेलेब्स से जुड़ी बेहद ही शानदार खबर सामने आ रही है।

2020 आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स के लिए भी बेहद ही बुरा साबित हुआ है। ऐसा इसीलिए हम कह रहे हैं क्योंकि सुशांत सिंह राजपूत केस में कई बॉलीवुड सेलेब्स का नाम सामने आया। दीपिका पादुकोण जैसे कई सितारे ड्रग्स मामले में भी फंसते हुए नजर आए थे। लेकिन 2020 के अंत में बेहद ही दिलचस्प चीजें देखने को मिल रही है। 2021 में हमें नई जोड़ियां फिल्मों में साझेदारी करती हुई नजर आएगी। आइए हम आपको एक-एक करके बताते हैं कि आने वाले साल में कौन सी जोड़ियों धमाल मचाने वाली है।

1. अनन्या पांडे-विजय देवराकोंडा 

अनन्या पांडे साउथ के एक्टर विजय देवराकोंडा के साथ पैन- इंडिया एक्शन फिल्म में नजर आने वाली है। फिल्म के सेट्स से जुड़ी उनकी कुछ तस्वीरें वैसे भी पहले से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। ऐसे में दर्शक अब उन्हें देखने के लिए काफी बेताब है।

2. जैकलीन फर्नांडिस- रणवीर सिंह

रणवीर सिंह के साथ जैकलीन फर्नांडिस पहली बार स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आने वाली है। दोनों रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में नजर आने वाले हैं। जोकि शेक्सापीयर की कॉमेडी ऑफ एरर्स पर आधारित होगी। दोनों अपनी फुल एनर्जी की वजह से लोगों के बीच जाने जाते हैं। तो ऐसे में हमें इनकी जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिलेगी।

3. कैटरीना कैफ- सिद्धांत चतुर्वेदी

कैटरीना कैफ और सिद्धांत चतुर्वेदी की जोड़ी भी पहली बार स्कीन पर दिखाई देने वाली है, जिसको लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। ये दोनों सुपरनैचुरल कॉमेडी फिल्म फोन बूथ में दिखाई देंगे। इन दोनों का साथ निभाने के लिए ईशान खट्टर भी फिल्म में मौजूद होंगे।

4. पूजा हेंगड़े और रणवीर सिंह

पूजा हेंगड़े और रणवीर सिंह की जोड़ी भी 2021 में नजर आने वाली है। रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में रणवीर सिंह केसाथ पूजा भी नजर आने वाली है। फिल्म में आपको खूब मस्ती और धमाल देखने की उम्मीद होगी।

5. दीपिका पादुकोण और प्रभास

साउथ एक्टर प्रभास और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी अगले साल में साथ नजर आने वाले हैं। ये दोनों साथ में नाग अश्विन के अगले प्रोजेक्ट में दिखाई देंगे। यह भारत की सबसे बड़ी मल्टी लिंग्वल साइंस फिक्शन ड्रामा की फिल्म होगी।

6. श्रद्धा कपूर- रणबीर कपूर

लव रंजन के अगले प्रोजेक्ट में श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर साथ नजर आने वाले हैं। ये सुनने में आया है कि फिल्म रोमांटिक कॉमेडी पर आधारित होगी। इससे दर्शक बहुत उम्मीद भी रखते हैं।