B'Day Special: दीपिका पादुकोण एक्टिंग ही नहीं इस काम में भी हैं माहिर, धूम 4 में निभाएंगी विलेन का किरदार!

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का आज जन्मदिन है। वैसे तो उन्होंने अपनी लाइफ में काफी कुछ हासिल किया है। लेकिन एक्टिंग की अलग वो एक और चीज में काफी ज्यादा माहिर है। जानिए उसके बारे में यहां।

आंखों में तेरी अजब सी अजब सी अदाएं हैं ये गाना जिस हिरोइन पर बिल्कुल फिट बैठता है उनके बारे में तो हर कोई जानता है। यहां हम बात कर रहे हैं खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की। हर रोल को पूरी मेहनत और लगन से निभाने वाली दीपिका हर किसी का दिल जीतने में माहिर है। उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में तो काम किया ही लेकिन वो अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। आज उसी दिलकश अदाओं वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का जन्मदिन है। आइए एक्ट्रेस के जन्मदिन पर उनकी जिंदगी और फिल्मी दुनिया के बारे में जानते हैं वो बातें जोकि बहुत कम लोगों को पता है।

1- दीपिका पादुकोण का जन्म डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में 5 जनवरी 1986 को हुआ था। उनके पिता एक  जाने माने प्रसिद्धा बैडमिंटन के खिलाड़ी रह चुके हैं। वहीं, उनकी मां का नाम उज्जला पादुकोण और बहन का नाम अनिशा पादुकोण है।

2 - बैंगलोर के सोफिया हाई स्कूल से दीपिका पादुकोण ने अपनी पढ़ाई की शुरूआत की थी और इसके बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए माउंट कार्मेल कॉलेज गई थी। 

3 - 18 साल की उम्र में ही उन्होंने मॉडलिंग में अपना करियर बनाने का फैसला ले लिया था। इसके चलते उन्होंने विज्ञापनों में काम करना शुरु किया। साथ ही वो कई फैशन शो में रैंप वॉक भी किया करती थी।

4-  फिल्मों में कदम रखने से पहले वो एक सफल मॉडल बन चुकी थी। लेकिन वो हिमेश रेशमिया के गाने नाम है तेरा के बाद से चर्चित चहेरों में शामिल हुई थी।

5- दीपिका पादुकोण ने इसके बाद अपने एक्टिंग की शुरूआत अपनी पहली कन्नड फिल्म ऐश्वर्या से की थी, जोकि 2006 में रिलीज हुई लेकिन बॉक्स पर कमाल नहीं कर पाई। इसके बाद बॉलीवुड में उन्होंने ओम शांति ओम फिल्म में काम किया, जोकि एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई।

6- कुछ वक्त एक-दूसरे को डेट करने के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14 नवंबर 2018 को शादी की थी। 

7- दीपिका पादुकोण के लिए 2010 अच्छा नहीं रहा था। उनकी फिल्में ब्रेक के बाद, खेले हम जी जान से जैसी बाकी दो फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप रही थी।

8- दीपिका पादुकोण ने हॉलीवुड के एक्टर विन डीजल के साथ फिल्म  'ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' में काम किया था।

9-  वहीं, आने वाली फिल्म धूम 4 को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि दीपिका पादुकोण इस फिल्म में लेडी विलेन का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी।

10- फिल्मों की दुनिया में कदम रखने से पहले निहार पंड्या के साथ उनका रोमांस चल रहा था। दोनों ने कुछ तस्वीरें साथ में क्लिक करवाई थी।