A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: fopen(/var/lib/php/sessions/ci_session90a67fjn76r06l0d1j3qe2u5i9nmg7fv): failed to open stream: No space left on device

Filename: drivers/Session_files_driver.php

Line Number: 172

Backtrace:

File: /var/www/html/application/core/MY_Controller.php
Line: 7
Function: __construct

File: /var/www/html/application/controllers/Home.php
Line: 12
Function: __construct

File: /var/www/html/index.php
Line: 315
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: session_start(): Failed to read session data: user (path: /var/lib/php/sessions)

Filename: Session/Session.php

Line Number: 143

Backtrace:

File: /var/www/html/application/core/MY_Controller.php
Line: 7
Function: __construct

File: /var/www/html/application/controllers/Home.php
Line: 12
Function: __construct

File: /var/www/html/index.php
Line: 315
Function: require_once

 बंगाल की खाड़ी से उठ रहा चक्रवात, 8 से 11 मई तक इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश

बंगाल की खाड़ी से उठ रहा चक्रवात, 8 से 11 मई तक इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश

इन दिनों मौसम का मिजाब बदला बदला हुआ है. देश के बड़े हिस्से में बारिश की वजह से मौसम ठंडा बना हुआ है. हालांकि अगले कुछ दिनों तक मौसम की स्थिति ऐसे ही बनी रहेगी.

मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने की संभावना है. बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान आने की संभावना है. इस खबर की जानकारी मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने दी है. IMD के डीजी ने बताया कि दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और आसपास के आज सुबह यानी की शनिवार को साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है. इसके प्रभाव से 8 मई की सुबह तक कई इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके बाद 9 मई के आसपास दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी पर एक दबाव के रूप में केंद्रित होने की संभावना है. 

इन इलाकों पर पड़ेगा ज्यादा प्रभाव 

डीजी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में इस चक्रवात का प्रभाव ज्यादा होगा. उन्होंने कहा, सिस्टम लगातार निगरानी में है. स्थिति की नियमित रुप से निगरानी की जा रही है. मौसम विभाग ने बताया कि 8 से 12 मई के बीच अधिकांश स्थानों पर मध्यम दर्जे की बारिश होगी. 8 से 11 मई के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है. अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर के आसपास के क्षेत्रों में 7 मई को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

मछुआरे को लेकर जारी किया गया अलर्ट

मौसम विभाग ने सलाह दी है कि मछुआरे, छोटे जहाज, नाव और ट्रॉलर 7 मई के बाद बंगाल की दक्षिण पूर्व खाड़ी और अंडमान सागर के आसपास के क्षेत्रों में और 9 मई से बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व और मध्य इलाके से सटे क्षेत्रों में न जाएं. जो लोग पहले से खाड़ी के मध्य में हैं उन्हें वापस लौटने की सलाह दी है. दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और मध्य खाड़ी के समुद्री क्षेत्रों में 8 से 12 मई के दौरान एवं 8 से 10 मई के दौरान अंडमान सागर में शिपिंग गतिविधियों पर बंदिश लगाई गई है. 

बदला रहेगा मौसम का मिजाज 

गौरतलब है कि इन दिनों मौसम का मिजाज बदला बदला हुआ है. देश के बड़े हिस्से में बारिश की वजह से मौसम ठंडा बना हुआ है. हालांकि अगले कुछ दिनों तक मौसम की स्थिति ऐसे ही बनी रहेगी. मौसम के विभाग के मुताबिक गुरुवार तक दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है. 


↑