दुनिया में आया कोरोना का और भी खतरनांक स्ट्रेन, UK से आने वाली सभी फ्लाइट्स हुई बैन

कोरोना का ये स्ट्रेन अच्छी प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को भी अपनी चपेट में ले रहा है। जैसे कि बहुत से जवान लोग भी इस वायरस का शिकार हो रहे हैं।

पूरी दुनिया में कोरोना ने आतंक मचा रखा है। लाख प्रयासों के बाद भी इस महामारी पर काबू नहीं पाया जा चुका। अब पूरी दुनिया सिर्फ वैक्सीन का इंतज़ार कर रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी की जनवरी 2021 तक वैक्सीन आने की उम्मीद है। लेकिन इसी बीच एक चौकाने वाली खबर सामने आई है कि कोरोना का एक बहुत ही खतरनांक स्ट्रेन दुनिया में कदम रख चुका है। जिसके चलते पूरी दुनिया में यूनाइटेड किंगडम से आने वाली फ्लाइट्स को बैन कर दिया गया है। यहां तक भारत में भी दिल्ली से चेन्नई होते हुए यूनाइटेड किंगडम लौटे एपासेंजर ने मंगलवार को कोरोनावायरस के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है। वायरस का नया स्ट्रेन है या नहीं, इसकी जांच के लिए उसका सैंपल पुणे भेजा गया है। अब तक 14 यात्रियों की पहचान की गई है जो यूके से लौटे हैं और उनकी निगरानी की जा रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से यूनाइटेड किंगडम से आने वाली सभी फ्लाइट्स को बैन करने की मांग की है।

इस नए स्ट्रेन के बारे में यूनाइटेड किंगडम के हेल्थ सेक्रेटरी का कहना है कि ये स्ट्रेन नियंत्रण से बाहर जा चुका है इसे नियंत्रित करना बहुत जरुरी है। मिली जानकरी के के मुताबिक कोरोना का ये स्ट्रेन पुराने स्ट्रेन से 70 प्रतिशत ज्यादा तेज़ी से फ़ैल रहा है। आपकी कोशिकाओं में प्रवेश कर ये आपकी पूरी जीवन शैली को अलग ढंग से प्रभावित करता है। कोरोना का ये स्ट्रेन अच्छी प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को भी अपनी चपेट में ले रहा है। जैसे कि बहुत से जवान लोग भी इस वायरस का शिकार हो रहे हैं। 

इन सब के कारण लोगों के अंदर डर पैदा हो गया है। कि इससे कैसे बचा जाए हमे ये जानना बहुत जरुरी है। सबसे पहले ये जानना जरुरी है कि इस वायरस के नए वेरिएंट को बी.1.1 कहा जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक ये वायरस एक महीने में ही कई बार बन रहा है यानि फ़ैल रहा है। जिस तरह से ये वायरस बढ़ रहा है कई बार बहुत कठिन परिस्थिति पैदा हो जाती है। ये वायरस गेनेटिक्ली बदल रहा है और दिन पर दिन बहुत स्ट्रांग होता जा रहा है। यही कारण है कि वायरस को लेकर यूनाइटेड किंगडम में बहुत सतर्कता बरती जा रही है। वायरस के चलते वहां सख्त लॉकडाउन की घोषणा की गई है। बहुत से लोगों ने अपने क्रिसमस प्लान्स को भी रद्द कर दिया है।