प्रदेश के 75 जिलों से जिलेवार 75-75 खिलाड़ियों को भी आमंत्रित किया गया है, जो देश के दिग्गज खिलाड़ियों से प्रेरणा लेकर अपना करियर बना सकेंगे.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समारोह में अपने संबोधन में कहा कि यह हमारे लिए गर्व का अवसर है जब हम ओलंपिक पदक विजेताओं को सम्मानित कर रहे हैं. यह पहली बार है जब भारत ने ओलंपिक के इतिहास में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि जो भी अपने क्षेत्र में सबसे अच्छा काम करे उसका सम्मान किया जाना चाहिए.
खिलाड़ियों ने सम्मान के लिए राज्य सरकार का धन्यवाद किया. हॉकी टीम की खिलाड़ी रानी रामपाल ने कहा कि अन्य खेलों के खिलाड़ी भी इससे उत्साहित होंगे. खेलों को बढ़ावा देने के लिए यह एक अच्छा प्रयास है. उन्होंने हॉकी इंडिया को भी धन्यवाद दिया.
वहीं पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत ने कहा कि हमें पहले किसी राज्य ने ऐसा सम्मान नहीं दिया. यूपी को धन्यवाद.
मंच पर दायीं ओर पुरुष हॉकी टीम और लेफ्ट और महिला हॉकी टीम मौजूद हैं. कार्यक्रम की शुरुआत यूपी सॉन्ग से हुई.
- खिलाडिय़ों को दी गई राशि
खिलाड़ी - पुरस्कार राशि, नीरज चोपड़ा - दो करोड़, रवि कुमार दहिया - 1.5 करोड़, मीराबाई चानू - 1.5 करोड़, पीवी सिंधु - एक करोड़, बजरंग पुनिया - एक करोड़, लवलीना - एक करोड़, पुरुष हॉकी टीम - एक करोड़ प्रति खिलाड़ी, महिला हॉकी टीम - 50 लाख प्रति खिलाड़ी, दीपक पूनिया - 50 लाख, अदिति अशोक - 50 लाख, हॉकी टीम स्टाफ - 10 लाख प्रति सदस्य, विजय शर्मा (मीराबाई कोच) - 10 लाख