हिंदू धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है. गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन लोग अपने गुरु की विधिवत पूजा करते हैं. इस बार गुरु पूर्णिमा का पर्व 13 जुलाई को मनाया जाएगा. साथ ही वैदिक पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 13 जुलाई को प्रात: 4.02 बजे से प्रारंभ हो रही है. जबकि पूर्णिमा तिथि 13 जुलाई को ही दोपहर 12.05 बजे समाप्त होगी.
राशि के अनुसार गुरु मंत्र
मेष राशि वालों के लिए गुरु मंत्र – ॐ अव्ययाय नम:
वृषभ राशि वालों के लिए गुरु मंत्र – ॐ जीवाय नम:
मिथुन राशि राशि वालों के लिए गुरु मंत्र – ॐ धीवराय नम:
कर्क राशि वालों के लिए गुरु मंत्र – ॐ वरिष्ठाय नम:
सिंह राशि वालों के लिए गुरु मंत्र – ॐ स्वर्णकायाय नम:
कन्या राशि वालों के लिए गुरु मंत्र – ॐ हरये नम:
तुला राशि वालों के लिए गुरु मंत्र – ॐ विविक्ताय नम:
वृश्चिक राशि वालों के लिए गुरु मंत्र – ॐ जीवाय नम:
धनु राशि वालों के लिए गुरु मंत्र – ॐ जेत्रे नम:
मकर राशि वालों के लिए गुरु मंत्र – ॐ गुणिने नम:
कुंभ राशि वालों के लिए गुरु मंत्र – ॐ धीवराय नम:
मीन राशि के लिए गुरु मंत्र – ॐ दयासाराय नम: