करण जौहर के हाथ से फिसला बिग बॉस ओटीटी 2, मेकर्स ने सलमान के साथ की डील

बिग बॉस भारतीय टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो में से एक है. सलमान खान ने टीवी पर शो को होस्ट करते हुए लगातार एक से बढ़कर एक हिट सीजन दिए हैं.

बिग बॉस भारतीय टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो में से एक है. सलमान खान ने टीवी पर शो को होस्ट करते हुए लगातार एक से बढ़कर एक हिट सीजन दिए हैं. माना जा रहा था कि इस शो को अगर कोई होस्ट कर सकता है तो वो सलमान खान ही हैं, लेकिन जैसे ही ओटीटी पर बिग बॉस आया तो इसे होस्ट करने की जिम्मेदारी करण जौहर को सौंपी गई और करण जौहर ने इसे बेहतरीन तरीके से निभाया. होस्ट भी किया, लेकिन अब नए सीजन के आने से करण को झटका लगा है.

बिग बॉस ओटीटी का सीजन 2

एक बार फिर बिग बॉस ओटीटी के सीजन 2 की चर्चा शुरू हो गई है. पहले माना जा रहा था कि इस शो को करण जौहर होस्ट करेंगे, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि बिग बॉस ओटीटी का सीजन 2 करण जौहर के हाथ से निकल गया है और इस बार इसे बॉलीवुड के 'भाईजान' होस्ट करेंगे.

 फैंस के ऑल टाइम फेवरेट

इंडियन फॉर्म्स की रिपोर्ट के मुताबिक, करण जौहर बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 को होस्ट नहीं करेंगे. सीजन 2 को लाखों फैंस के ऑल टाइम फेवरेट सलमान खान होस्ट करेंगे. बिग बॉस टीवी के कई सीजन को बेहतरीन तरीके से होस्ट करने वाले सलमान खान ने अब ओटीटी की भी जिम्मेदारी संभाल ली है और इसके लिए मेकर्स से तगड़ी डील भी कर ली गई है.

सलमान खान की वापसी 

सलमान खान जब टीवी पर बिग बॉस 'वीकेंड का वार' होस्ट करते हैं तो फैंस उस एपिसोड को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं. ऐसे में ओटीटी के फैन्स के लिए भी सलमान खान की वापसी किसी खुशखबरी से कम नहीं है. रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 जून के आखिरी में शुरू हो सकता है. शो पहले की तरह 3 महीने तक दिखाया जाएगा. इस शो को वूट एप पर देखा जा सकता है.

↑