एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की जब आत्महत्या करने की खबर सामने आई तो उस वक्त हर कोई हैरान रह गया। आज उनकी मां वाराणसी पहुंची। वहां पर एक्ट्रेस की मां मधु दुबे ने भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर एक्ट्रेस की हत्या का आरोप लगाया है। इस खबर ने सभी को हैरानी में डाल दिया। आकांक्षा दुबे की मां दुबे ने कहा कि मेरी बेटी की हत्या समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह ने की है। एक्ट्रेस की मां के मुताबिक समर सिंह और संजय सिंह ने आकांक्षा से तीन साल से करोड़ों रुपयों का काम कराकर पैसा रोका था। उनकी मां ने बताया कि 21 तारीख को समर सिंह के भाई संजय सिंह ने आकांक्षा दुबे को जान से मानरे की धमकी दी थी। इसके बारे में खुद एक्ट्रेस ने फोन करके जानकारी दी थी।
कल यानि रविवार के दिन सारनाथ थाना क्षेत्र के एक होटल के कमरे मे एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली। एक्ट्रेस भदोही जनपद के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की रहने वाली थी। तीन साल की उम्र मे एक्ट्रेस अपने माता-पिता के साथ मुंबई में शिफ्ट हुई थी। उन्हें पेरेंट्स आईपीएस अफसर बनाना चाहते थे, लेकिन उनका मन डांस और एक्टिंग में था। उन्हें टीवी देखना काफी पसंद था। इसकी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने फिल्मों की दुनिया में एंट्री मारी।
पुष्पांजलि पांडे ने की मदद
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान आकांक्षा दुबे ने कहा था कि उनकी दोस्त पुष्पांजलि पांडे ने उनकी मदद की थी। हालांकि एक रिपोर्ट के मुताबिक 17 साल की उम्र में आकांक्षा दुबे ने भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्होंने डायरेक्टर आशी तिवारी के साथ कुछ फिल्मों में काम किया।