17 अक्टूबर का दिन आईपीएल फैंस के लिए काफी जबरदस्त साबित हुआ। कल शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला था। पहले तो मैच धोनी की टीम साफ तौर पर जीतती हुई नजर आ रही थीं। लेकिन कहते हैं ना कि आखिरी ओवर में कुछ भी बदल सकता है। इस मैच में भी यही देखने को मिला था। 5 गेंदों पर कमाल दिखाते हुए अक्षर पटेल ने 24 रन बनाए और जीत दिल्ली कैपिटल्स ने अपने नाम कर ली। ऐसे मेंं आइए जानते हैं आईपीएल के एक और धमाकेदार क्रिकेटर अक्षर पटेल के बारे में यहां जिन्होंने मैदान में मचाया धमाल।
- 17 अक्टूबर के दिन दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच था जबरदस्त मुकाबला।
- आखिरी ओवर में अक्षर पटेल ने 5 गेंदों पर तीन छक्कों के साथ 24 रन बनाकर पलटा खेल।
- शिखर धवन के साथ मैदान पर जमकर सामने वाली टीम को अक्षर ने धोया।
- प्वाइंट्स टेबल पर फिर से नंबर वन बनी दिल्ली कैपिटल्स।
- 20 जनवरी 1994 को अक्षर का जन्म गुजरात के आणंद में हुआ। नादियाद में रहता है उनका पूरा परिवार।
-2012 फरवरी के महीने में गुजरात की तरफ से विजय हजारे ट्रॉफी के लिए खेले थे अक्षर।
- रंजी ट्रॉफी के लिए वो अपना पहला मैच मध्यप्रदेश के खिलाफ खेले थे।
- मुंबई इडियंस के लिए IPL 6 के लिए चुने गए लेकिन नहीं मिला खेलने का मौका।
- बाद में जिस तरह से वो बैटिंग के साथ- साथ बॉलिंग रणजी ट्रॉफी के लिए करते नजर आए उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब चुना गया, जहां उन्होंने अच्छा प्रर्दशन किया।
- इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर का भी खिताब हासिल कर चुके हैं अक्षर।
- 2015 के अंदर जो आईसीसी वर्ल्ड कप हुए थे उसमे शामिल हुए अक्षर।
- इसके अलावा बीसीसीआई अंडर-19 का क्रिकेटर ऑफ द इयर अवार्ड उन्हें मिला था।
- पढाई मेंं रहे अच्छे तो पिता को लगता था बनेंगे इजीनियर।
- कमजोर शरीर बना था एक टाइम पर अक्षर की परेशानी।
- अपने कोच के कहने पर शुरू की थी बॉलिंग।