औरंगाबाद में मां ने की अपने बेटे के साथ खौफनाक हरकत, घर में ही दफानाया शव

एएसपी ने बताया कि महिला कंचन देवी पर अपने बेटे मारुति नंदन की हत्या का आरोप है। महिला ने अपने बेटे के शव को गड्ढे खोदकर दफना दिया था

एक बेहद ही खौफनाक मामला मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज से जुड़ा सामने आया है। यहां पर एक मां ने अपने ही बेटे की हत्या कर दी और शव को माया बिगहा गांव के पश्चिम स्थित अपने नए मकान के अंदर दफना दिया। इस बात का खुलासा शनिवार की शाम को उस वक्त हुआ जब शव से दुर्गंध आने लगी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस रात में ही घटनास्थल पर पहुंची। अगले दिन रविवार को एफएसएल की टीम के आने के बाद शव को कब्र से निकाला गया।


इस खौफनाक में एएसपी ने बताया कि महिला कंचन देवी पर अपने बेटे मारुति नंदन की हत्या का आरोप है। महिला ने अपने बेटे के शव को गड्ढे खोदकर दफना दिया था। इस हत्या के मामले में वह अकेले है या फिर साथ में कोई और भी है इसकी जांच की जा रही है। लड़के की उम्र 14 से 15 साल के आसपास है। कहा कि शीघ्र ही इस मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।


इसके अलावा एएसपी ने बताया 2018 में ही महिला के पति विनय कुमार सिंह की मौत हो गई थी। दो माह पूर्व बेटी की भी मौत संदिग्ध परिस्थिति में हो गई थी। सभी मामले संदेह के घेरे में हैं और इसकी जांच की जा रही है। बताया गया कि पुलिस महिला से पूछताछ के लिए शिवगंज स्थित उसके आवास पर गई तब महिला ने भागने का प्रयास भी किया। हालांकि महिला पुलिस ने पकड़ लिया।