A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: fopen(/var/lib/php/sessions/ci_session6r9ud86p3komi3r88rvkjqhfq2p0t1pk): failed to open stream: No space left on device

Filename: drivers/Session_files_driver.php

Line Number: 172

Backtrace:

File: /var/www/html/application/core/MY_Controller.php
Line: 7
Function: __construct

File: /var/www/html/application/controllers/Home.php
Line: 12
Function: __construct

File: /var/www/html/index.php
Line: 315
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: session_start(): Failed to read session data: user (path: /var/lib/php/sessions)

Filename: Session/Session.php

Line Number: 143

Backtrace:

File: /var/www/html/application/core/MY_Controller.php
Line: 7
Function: __construct

File: /var/www/html/application/controllers/Home.php
Line: 12
Function: __construct

File: /var/www/html/index.php
Line: 315
Function: require_once

 विदेश भागने की फिराक में अमृतपाल सिंह, CCTV फुटेज में छाते से चेहरा छिपाते हुए दिखा

विदेश भागने की फिराक में अमृतपाल सिंह, CCTV फुटेज में छाते से चेहरा छिपाते हुए दिखा

वारिस पंजाब दे के चीफ को लेकर आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं. वहीं अमृतपाल सिंह का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. जिसमें वो छाते से अपना चेहरा छिपाते नजर आ रहा है.

पुलिस को चकमा देकर फरार अमृतपाल सिंह की एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. भगोड़ा अमृतपाल सिंह का पासपोर्ट पंजाब पुलिस को उसके घर पर नहीं मिला है. गुरुवार को पुलिस अधिकारी घर के सदस्यों से आरोपित के पासपोर्ट की मांग की. पुलिस के पास पोर्ट मांगने पर घर वालों ने कहा कि उसका पासपोर्ट घर में नहीं है. पुलिस को आशंका है कि फरारी के तुरंत अमृतपाल सिंह के परिवार के सदस्यों ने पासपोर्ट को कहीं भिजवा दिया था. ताकि जरूरत पड़ने पर उसे अमृतपाल सिंह को मिल सके. 

विदेश भागने की फिराक में अमृतपाल

इस बीच सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमृतपाल सिंह के विदेश भागने के फिराक में है. बताया जा रहा है कि इसके लिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी भारत में बैठे अपने गुर्गों के मार्फत अमृतपाल की सहायता कर रही है. अब पुलिस ने आरोपित को काबू करने के लिए लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) को लेकर एयरपोर्ट, सी-पोर्ट और लैंड-पोर्ट रिमांडर भेजा है.

उत्तराखंड में शरण ली थी खालिस्तान समर्थक 

अमृतपाल सिंह पंजाब से भाग से उत्तराखंड में शरण ली थी. खालिस्तान समर्थक को घर में शरण देने वाली एक महिला को पंजाब पुलिस ने हिरासत में लिया है. पंजाब पुलिस की कड़ी सुरक्षा को चकमा देकर अमृतपाल उत्तराखंड भाग गया था. उत्तराखंड राज्य में भी अलर्ट जारी किया गया है. 

छाते में चेहरा छिपा रहा अमृतपाल 

वारिस पंजाब दे के चीफ को लेकर आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं. वहीं अमृतपाल सिंह का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. जिसमें वो छाते से अपना चेहरा छिपाते नजर आ रहा है. जानकारी के मुताबिक अमृतपाल सिंह पंजाब से भागकर हरियाणा भी पहुंचा था. यह फुटेज 20 मार्च का बताया जा रहा है.

19 मार्च को हरियाणा में रुका

IGP गिल ने बताया कि अमृतपाल महिला के घर 19 मार्च की रात को रुका था और अगले दिन चला गया था. पुलिस के पास इलाके की CCTV फुटेज है, जो 20 मार्च की है. इसमें एक शख्स को छाता लेकर जाते हुए देखा जा सकता है. पुलिस के अनुसार, ये शख्स अमृतपाल ही है और वह छाते से खुद को छिपाने की कोशिश कर रहा था.

कई राज्यों में अलर्ट 

बता दें कि अमृतपाल सिंह पंजाब पुलिस ने वारिस पंजाब दे प्रमुख के खिलाफ 18 मार्च को कार्रवाई शुरू की थी. जिसके बाद से वह फरार चल रहा है. उसकी तलाश कई राज्यों में चल रही है. पंजाब के अलावा हरियाणा, यूपी, उत्तराखंड में अमृतपाल को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. 

↑