A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: fopen(/var/lib/php/sessions/ci_sessionirr9gkpekq48bfcu6ou1lopopedbe71r): failed to open stream: No space left on device

Filename: drivers/Session_files_driver.php

Line Number: 172

Backtrace:

File: /var/www/html/application/core/MY_Controller.php
Line: 7
Function: __construct

File: /var/www/html/application/controllers/Home.php
Line: 12
Function: __construct

File: /var/www/html/index.php
Line: 315
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: session_start(): Failed to read session data: user (path: /var/lib/php/sessions)

Filename: Session/Session.php

Line Number: 143

Backtrace:

File: /var/www/html/application/core/MY_Controller.php
Line: 7
Function: __construct

File: /var/www/html/application/controllers/Home.php
Line: 12
Function: __construct

File: /var/www/html/index.php
Line: 315
Function: require_once

 तीसरी बार सपा अध्यक्ष चुने गए अखिलेश, जया बच्चन के छुए पैर, बीजेपी पर जमकर बरसे

तीसरी बार सपा अध्यक्ष चुने गए अखिलेश, जया बच्चन के छुए पैर, बीजेपी पर जमकर बरसे

समाजवादी राष्ट्रीय सम्मेलन में आज अखिलेश यादव को तीसरी बार अध्यक्ष चुन लिया गया है. उनके निर्विरोध निर्वाचन का ऐलान राष्ट्रीय महासचिव और निर्वाचन अधिकारी राम गोपाल यादव ने किया. राम गोपाल यादव ने कहा कि अध्यक्ष पद के लिए केवल एक ही नामांकन किया गया था.

समाजवादी राष्ट्रीय सम्मेलन में आज अखिलेश यादव को तीसरी बार अध्यक्ष चुन लिया गया है. उनके निर्विरोध निर्वाचन का ऐलान राष्ट्रीय महासचिव और निर्वाचन अधिकारी राम गोपाल यादव ने किया. राम गोपाल यादव ने कहा कि, अध्यक्ष पद के लिए केवल एक ही नामांकन किया गया था. इसलिए अखिलेश यादव को लगातार तीसरी बार अध्यक्ष चुन लिया गया है. राम गोपाल ने आगे कहा कि, अखिलेश के नाम का प्रस्ताव माता प्रसाद पांडे, आलम बदी समेत 75 नेताओं ने किया है. अध्यक्ष बनने के बाद अखिलेश यादव ने जया बच्चन के पैर छुए. 

 अध्यक्ष पद बहुत बड़ी जिम्मेदारी है: अखिलेश

अखिलेश यादव ने अध्यक्ष बनने के बाद संबोधित करते हुए कहा, "सबसे पहले आपका सभी का आभार प्रकट करना चाहता हूं. आपने मुझपर जो भरोसा जताया है, उसका मैं आभारी हूं. ये अध्यक्ष पद बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. ये जिम्मेदारी तब मिली है जब देश के लोकतंत्र और संविधान को खतरा है. लखनऊ और दिल्ली की सरकारों ने सभी संस्थानों पर कब्जा कर लिया है."



बीजेपी पर हमलावर अखिलेश  

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि,"आज जिन शक्तियों से हमारा मुकाबला है, जिनसे हमें संघर्ष करना है, वो लगातार झूठ का सहारा ले रहे हैं. देश नहीं दुनिया के इतिहास में झूठ बोलने वाला कोई दल नहीं होगा, जो आज दिल्ली और देश की सत्ता में पहुंच गया है. हिटलर की सरकार में एक प्रोपोगेंडा मिनिस्टर हुआ करता था, इधर बीजेपी के लोग जिस तरह का प्रोपोगेंडा करते हैं, लगता तो ऐसा है कि पूरी की पूरी बीजेपी झूठ के प्रोपोगेंडा के सहारे चल रही है."

आजम खान साहब के ऊपर अन्याय कर रही बीजेपी: अखिलेश 

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, "जब से बीजेपी की सरकार आई है, आजम खान साहब के ऊपर अन्याय नहीं रुक रहा है. राजनीतिक इतिहास में कम लोग होंगे जिनके ऊपर इतने केस लगाए गए हों, झूठे मुकदमे लगाए गए हों. अधिकारियों से यह कहा गया है आपको अच्छी जगह पोस्टिंग और प्रमोशन तब मिलेगा जब आप अन्याय करेंगे. 2 साल तक उन्हें जेल में रहना पड़ा. उनके परिवार का कोई सदस्य नहीं बचा, जिसके ऊपर झूठे मुकदमे न लगे हों. जहां भी वह न्याय के लिए गए, को सुनने वाला नहीं है."

जनता को भी भरोसा नहीं कि कैसे बीजेपी की सरकार बन गई: अखिलेश

सपा प्रमुख ने कहा, "ये कौनसा लोकतंत्र है, ये कौनसी व्यवस्था है. अगर समाजवादी लोग झंडा दिखाएंगे, अगर आपके फैसलों का विरोध करेंगे, तो आपको बम लगाकर के जेल भेज दिया जाएगा. ये सरकार जनता की बनाई हुई नहीं है. जनता को भी भरोसा नहीं कैसे सरकार बन गई. जनता ने समाजवादियों की सरकार बनी थी उत्तर प्रदेश में. ये सरकार छीनी है इन्होंने. पूरी की पूरी मशीनरी लगाकर सरकार छीन ली. क्योंकि इन्हें पता था कि यूपी की सरकार गई तो दिल्ली की भी चली जाएगी. जिनसे हमें सबसे ज्यादा उम्मीद थी कि न्याय मिलेगा, इलेक्शन कमीशन उसने बीजेपी के इशारे पर यादव और मुसलमानों के वोट कोई ऐसी विधानसभा नहीं जहां 20 हजार कम न कर दिए हों."

कोई भी आंदोलन छेड़ना पड़े, तो पीछे नहीं हटेंगे: अखिलेश

अखिलेश ने कहा, "हम न पैदल चलने से घबराते हैं, न साइकल चलाने से. हमें जेल भी भरनी पड़ी तो भरेंगे. नेताजी ने कई बार जेल भरी है. कोई भी आंदलोन छेड़ना पड़े, तो पीछे नहीं हटेंगे. देखो फिर राशन फ्री कर दिया है, लगता है कहीं चुनाव आया है. जब चुनाव आता है ये राशन फ्री कर देते हैं. हमारा कार्यकर्ता ये तय करके जाए कि अपने बूथ और गांव में वह इनको हराने का काम करेगा."


↑