A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: fopen(/var/lib/php/sessions/ci_session6sk76i7td9sj6cjlp2qtdnhssnh6gakf): failed to open stream: No space left on device

Filename: drivers/Session_files_driver.php

Line Number: 172

Backtrace:

File: /var/www/html/application/core/MY_Controller.php
Line: 7
Function: __construct

File: /var/www/html/application/controllers/Home.php
Line: 12
Function: __construct

File: /var/www/html/index.php
Line: 315
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: session_start(): Failed to read session data: user (path: /var/lib/php/sessions)

Filename: Session/Session.php

Line Number: 143

Backtrace:

File: /var/www/html/application/core/MY_Controller.php
Line: 7
Function: __construct

File: /var/www/html/application/controllers/Home.php
Line: 12
Function: __construct

File: /var/www/html/index.php
Line: 315
Function: require_once

 एक्टर रणधीर कपूर को आईसीयू में किया गया शिफ्ट, यहां जानिए कैसी है उनकी सेहत

एक्टर रणधीर कपूर को आईसीयू में किया गया शिफ्ट, यहां जानिए कैसी है उनकी सेहत

एक्टर रणधीर कपूर से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है. उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है.

कोरोना वायरस की दूसरी लहर और खतरनाक होती जा रही है. इस दौर में सिर्फ बुरी ही खबर सुनने को मिल रही है. महाराष्ट्र में तो सारे रिकॉर्ड्स टूटते हुए नजर आ रहे हैं. अब एक्टर रणधीर कपूर भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया है. हाल ही में मीडिया सूत्रों से ये खबर सामने आई है कि अन्य जांच कराने के लिए उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है.  एक्टर को इस समय मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया है.

ये भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन हुए कोरोना पॉजिटिव, एक्टर ने कहा 'चिंता मत करिए, मैं ठीक हूं'

30 अप्रैल को रणधीर कपूर ने ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में ये बताया कि- मुझे कोकिलाबेन अस्पताल के आईसीयू वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है. जहां मेरे और टेस्ट्स किए जाने हैं. अस्पताल में ठीक तरह से मेरी देख-रेख की जा रही है और इसके लिए मैं टीना अंबानी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. सब कुछ कंट्रोल में है. यहां मेरा बिल्कुल ठीक तरह से ध्यान रखा जा रहा है. सारा वक्त मैं डॉक्टर्स से ही घिरा रहता हूं.

एक्टर ने अपनी बात रखते हुए बताया कि उन्हें कंपकंपी सी महसूस हो रही थी. इसके बाद उन्होंने अपना कोविड टेस्ट कराया जो पॉजिटिव निकला. उन्हें हल्का सा बुखार भी था लेकिन अब बुखार ठीक हो चुका है. एक्टर के हेल्थ अपडेट की बात करें तो मौजूदा समय में उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं है और वे बेहतर महसूस कर रहे हैं.

 ब्रिटेन के उस होटल के खरीदार बने मुकेश अंबानी जहां हुई थी जेम्स बॉन्ड सीरीज फिल्मों की शूटिंग

एक्टर 29 अप्रैल को कोविड पॉजिटिव पाए गए थे. इसके बाद ही उन्होंने खुद को कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट करा दिया. उन्होंने कहा कि मुझे बिल्कुल भी इस बात का अंदाजा नहीं है कि मैं कैसे इनफेक्टेड हुआ. मैं हैरान हूं. मैं ये भी बताना चाहता हूं कि मेरे स्टाफ के बाकी 5 अन्य सदस्य भी कोरोना संक्रमित पाए गए. मेरे साथ वे पांचों भी अस्पताल में भर्ती हैं.

↑