एक बेहद ही दुखद खबर शार्क टैंक इंडिया सीजन 1 के जज रह चुके अशनीर ग्रोवर से जुड़ी सामने आई है। उनके पिता का निधन हो गया है। भारत पे के को फाउंडर रहे अशनीर ग्रोवर ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने अपने पिता की याद में एक इमोशनल नोट भी लिखा है। फैंस भी उन पर दुख जता रहे हैं।
दरअसल अशनीर ग्रोवर ने अपने इंस्ट्रागाम अकाउंट पर पिता अशोक ग्रोवर के निधन की जानकारी दी है। उन्होंने अपने पिता की तस्वीर को इस पोस्ट में शामिल किया। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा- बाय पापा, आपसे बहुत प्यार करता हूं, स्वर्ग में पापाजी, बड़ी मम्मी, नाना जी और नानी जी का ख्याल रखना। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अशनीर ग्रोवर के पिता की मौत 28 मार्च 2023 यानी मंगलवार के दिन हुई थी। फैंस सोशल मीडिया पर अशनीर के पिता को श्रद्धांजलि देते हुए दिखाई दे रहे हैं। वैसे अशनीर ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि उनके पिता की मौत आखिर कैसे हो गई?
शार्क टैंक इंडिया 1 में जलवा रहा कायम
बहुत कम लोगों को ये पता है कि अशनीर के पिता अशोक ग्रोवर में चार्टर्ड अकाउंटेंट थे। वैसे देखा जाए तो शार्क टैंक इंडिया में सबसे ज्यादा यदि किसी जज की तारीफ हुई है वो कोई और नहीं बल्कि अशनीर ग्रोवर है। अब शार्क टैंक इंडिया 2 के दूसरे सीजन में उन्हें शामिल नहीं किया गया है। वैसे एक चीज कही जा सकती है कि अशनीर ग्रोवर को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। वह अपने वन-लाइनर्स और अपने एक-शब्द 'दोगलापन' के लिए फेमस हुए। यह शब्द इतना प्रसिद्ध हुआ कि अश्नीर ने 'दोगलापन' नाम की किताब लिख दी।