A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: fopen(/var/lib/php/sessions/ci_session6nar57qd1ko2irpfv5ibl7nlg1bnmobe): failed to open stream: No space left on device

Filename: drivers/Session_files_driver.php

Line Number: 172

Backtrace:

File: /var/www/html/application/core/MY_Controller.php
Line: 7
Function: __construct

File: /var/www/html/application/controllers/Home.php
Line: 12
Function: __construct

File: /var/www/html/index.php
Line: 315
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: session_start(): Failed to read session data: user (path: /var/lib/php/sessions)

Filename: Session/Session.php

Line Number: 143

Backtrace:

File: /var/www/html/application/core/MY_Controller.php
Line: 7
Function: __construct

File: /var/www/html/application/controllers/Home.php
Line: 12
Function: __construct

File: /var/www/html/index.php
Line: 315
Function: require_once

 फ़िल्म रांझणा की रिलीज़ को पूरे हुए 10 साल, ऐसे दर्शकों का दिल जीतते दिखें थे धनुष-सोनम

फ़िल्म रांझणा की रिलीज़ को पूरे हुए 10 साल, ऐसे दर्शकों का दिल जीतते दिखें थे धनुष-सोनम

डायरेक्टर आनंद एल राय इस साल फिल्म 'रांझणा' अपने 10 साल पूरे करने का जश्न मना रही है। फ़िल्म में म्यूजिक मेस्ट्रो ए. आर. रहमान ने संगीत दिया है, जिसके बोल प्रशंसित गीतकार इरशाद कामिल ने लिखें हैं।

बहुत कम ऐसी फिल्में होती हैं जो नई पीढ़ी के दर्शकों के लिए भी प्रासंगिक होती हैं। उनकी कहानी और किरदार ही कुछ ऐसे होते हैं, जिन्हें देखना आवश्यक हो जाता है। उनमें से ही एक कमाल की फ़िल्म निर्देशक आनंद एल राय की 'रांझणा' है। डायरेक्टर आनंद एल राय मेलोडियस हिट्स देने के लिए सुप्रसिद्ध हैं। 'तनु वेड्स मनु' से लेकर उनकी हालिया रिलीज़ 'रक्षाबंधन' तक, म्यूजिक उनकी फिल्मों का एक अभिन्न अंग रहा है।

इस साल उनकी फिल्म 'रांझणा' अपने 10 साल पूरे करने का जश्न मना रही है। फ़िल्म में म्यूजिक मेस्ट्रो ए. आर. रहमान ने संगीत दिया है, जिसके बोल प्रशंसित गीतकार इरशाद कामिल ने लिखें हैं। आज भी फ़िल्म का साउंडट्रैक संगीतप्रेमियों के बीच काफी मशहूर हैं, जिसे वह अक्सर गुनगुनाते हुए पाय जाते हैं। रांझणा, बनारसिया, पिया मिलेंगे, तुम तक और ऐसे ना देखो जैसे गानों के आज भी जबरदस्त फैनबेस हैं। हालही में सोशल मीडिया पर फ़िल्म रांझणा का फीवर फैंस के बीच देखने को मिला, जहा वह इन गानों पर थिरकने से खुद को रोक नहीं पाए। 

शानदार फिल्म रांझणा

धनुष ने इस फ़िल्म से अभिनेत्री सोनम कपूर के साथ बॉलीवुड में अपना अविस्मरणीय डेब्यू किया था। फ़िल्म में इनकी जोड़ी लोगों के बीच खूब पसंद की गई थी। रांझणा अपने समय से काफी आगे की फ़िल्म थी और अब तक की सबसे सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक है। रांझणा एक ऐसी फिल्म है, जिसने भी इसे देखा है, खुद को इससे करीब से जोड़ पाया है। इस फ़िल्म के लिए प्यार और इसके गाने आज भी दर्शकों के दिलों में एक खास जगह रखते हैं।